भोजपुर MLC उपचुनाव की मतगणना शुरू, महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय निकले आगे, NDA प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद पीछे

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव को लेकर 12 मई को हुई मतदान के बाद आरा में मतगणना शुरू हो गई है। बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है।

भोजपुर MLC उपचुनाव की मतगणना शुरू, महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय निकले आगे, NDA प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद पीछे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 14, 2026, 12:18:00 PM

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव को लेकर 12 मई को हुई मतदान के बाद आरा में मतगणना शुरू हो गई है। बिहार विधान परिषद की भोजपुर-सह-बक्सर सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती में एनडीए उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी  पीछे चल रहे हैं।  हालांकि दूसरे राउंड में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय आगे निकल गए हैं। NDA उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। 13 टेबल पर दो राउंड में वोटों की गिनती की जा रही है। इस सीट पर 97.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।  कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

भोजपुर-सह-बक्सर सीट के एमएलसी उपचुनाव में मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती में एनडीए समर्थित उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने बढ़त बनाई।  जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू कुमार राय दूसरे स्थान पर चल रहे थे। हालांकि दूसरे राउंड में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू कुमार राय आगे निकल गए हैं। मतगणना चुनाव पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन पदाधिकारी की निगरानी में हो रही है। सबसे पहले मतपेटियां खोली गईं और फिर मतपत्रों को अलग-अलग बंडलों में बांटने का काम शुरू हुआ। मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। फ़िलहाल एनडीए उम्मीदवार आगे चल रहा है। 

बता दें कि भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र सीट पर मंगलवार को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में 97.96 प्रतिशत मतदान हुआ था।  यह सीट जदयू नेता राधा चरण साह के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।  इस चुनाव में कुल 6,086 मतदाता थे, जिनमें 2,832 पुरुष और 3,254 महिला मतदाता शामिल हैं।  मैदान में जदयू के कन्हैया प्रसाद, राजद के सोनू कुमार राय समेत कई उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  

बताते चलें कि बिहार विधान परिषद उप-चुनाव के दौरान आरा में  भारी हंगामा भी हुआ था। मतदान के दौरान आरा सदर प्रखंड कार्यालय में मतदान केंद्र पर महागठबंधन समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। राजद प्रत्याशी सोन कुमार राय के समर्थकों ने दंडाधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। मतदान केंद्र के पास पार्टी कार्यालय होने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। राजद प्रत्याशी के समर्थकों और प्रशासन के बीच हुई इस नोकझोंक ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM