सम्राट चौधरी कैबिनेट में इन चेहरों को मौका, 7 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी-अमित शाह, मंत्रियों की पूरी लिस्ट देखिए

बिहार में कैबिनेट विस्तार की डेट फाइनल हो गई है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को कैबिनेट विस्तार समारोह का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

सम्राट चौधरी कैबिनेट में इन चेहरों को मौका, 7 मई को पटना आएंगे पीएम मोदी-अमित शाह, मंत्रियों की पूरी लिस्ट देखिए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 05, 2026, 12:26:00 PM

बिहार में कैबिनेट विस्तार की डेट फाइनल हो गई है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को कैबिनेट विस्तार समारोह का आयोजन होगा।  सम्राट चौधरी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 

दरअसल  वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह पहली बार होगा जब बिहार में किसी राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं शिरकत करेंगे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस बड़े आयोजन में मौजूद रहेंगे।

वहीं सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ संगठन में सक्रिय नेताओं को भी मौका दिए जाने पर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि जदयू और भाजपा के मंत्रियों की संख्या लगभग समान रखी जाएगी। साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों के विभागों में बदलाव की भी संभावना है।

बता दें कि बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सम्राट चौधरी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी है। JDU ने अनुभवी और वफादार नेताओं पर दांव लगाया है। नीतीश कुमार के करीबी चेहरे फिर मंत्री बन सकते हैं। श्रवण कुमार, अशोक चौधरी और लेसी सिंह के नाम की चर्चा है। मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार के नाम लगभग तय है।  सामाजिक संतुलन साधने के लिए नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है शीला मंडल, रत्नेश सदा और बुलो मंडल पर चर्चा तेज है। 

BJP भी युवाओं और दिग्गजों का कॉम्बिनेशन तैयार कर रही है। मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव और दिलीप जायसवाल रेस में आगे है। खेल जगत से आई श्रेयसी सिंह को भी मौका मिल सकता है। चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) से संजय सिंह और संजय पासवान के नाम चर्चा में हैं।  जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है।  वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।  

जेडीयू कोटे के संभावित मंत्रियों की लिस्ट

श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, सुनील कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, जमा खां, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, श्वेता गुप्ता या ललन सर्राफ, जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा

बीजेपी मंत्रियों की संभावित लिस्ट

विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, मंगल पाण्डेय, अरूण शंकर प्रसाद, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, संगीता कुमारी, संजय सिंह टाईगर, रमा निषाद,  प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

चिराग पासवान की पार्टी LJP (R)-संजय सिंह, संजय पासवान 

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।  

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM