मोदी-शाह के पटना आने से पहले अचानक JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, करीबी नेता बोले-हम लोगों को भी जानकारी नहीं थी

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार समारोह का आयोजन होगा। इस बीच मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जेडीयू पार्टी कार्यालय पहुंच गये।

 मोदी-शाह के पटना आने से पहले अचानक JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, करीबी नेता बोले-हम लोगों को भी जानकारी नहीं थी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 05, 2026, 6:52:00 PM

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार समारोह का आयोजन होगा। इस शपथ ग्रहण में पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। गांधी मैदान में इसको लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस बीच मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जेडीयू पार्टी कार्यालय पहुंच गये। उनके पार्टी दफ्तर आने की खबर से नेताओं में हलचल मच गई।

दरअसल नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय पहुंच गये। वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का स्वागत किया। इस दौरान नीतीश कुमार पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे बातचीत की। इस दौरान पूर्व मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे। 

वहीं जेडीयू एमएलसी और नीतीश कुमार के बेहद करीबी संजय गांधी ने कहा कि वो बराबर अक्सर जेडीयू कार्यालय आते हैं। पार्टी और यहां की व्यवस्था सब उन्ही का बनाया हुआ है। पहले मुख्यमंत्री के रूप में आते थे आज एक नेता के रूप में वर्कर और साथियों से मिलते रहते हैं। उनके आने की जानकारी हम लोगों को भी नहीं थी। अचानक मालूम हुआ कि चल दिये हैं यहां आ रहे हैं। पार्टी कार्यालय में आते हैं तब एक-एक चीज का जायजा लेते हैं। 

बता दें कि राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को कैबिनेट विस्तार समारोह का आयोजन होगा।  सम्राट चौधरी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

बताते चलें कि यह पहली बार होगा जब बिहार में किसी राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं शिरकत करेंगे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी इस बड़े आयोजन में मौजूद रहेंगे।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM