मंत्री बनते ही जदयू ऑफिस पहुंचे निशांत कुमार, पीएम मोदी से क्या हुई बात? बता दिया

मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे और स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक यात्रा उनके पिता के आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरित होगी।

मंत्री बनते ही जदयू ऑफिस पहुंचे निशांत कुमार, पीएम मोदी से क्या हुई बात? बता दिया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 07, 2026, 5:40:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ, जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे और स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक यात्रा उनके पिता के आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरित होगी।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि मुझे यह जो दायित्व मिला है मैं इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार के विकास कार्यों को लेकर कहा कि मेरी कोशिश होगी कि पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे। उन्होंने राज्य की जनता से जो वादे किए उन वादों को पूरा करने की कोशिश करूंगा।

निशांत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद दिया और कहा कि ठीक से काम करो। अभी जो सेटेलाइट टाउनशिप की जो बात चल रही है, उसमें युवाओं को मौका दिया जाएगा। हमने पहले भी पांच साल में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। बिहार में बाहर से कंपनियां आ रही हैं और जिलों में उद्योग को स्थापित किया जा रहा है। 

निशांत ने फिर दोहराया कि पिता जी ने जो काम किया है उसे और आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि जो दायित्व मिलेगा उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा और अपने काम से जनता का प्रेम और विश्वास हासिल करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार भी पहुंचे थे।  उन्होंने बेटे निशांत कुमार की पीठ थपथपाकर उन्हें बधाई दी। वहीं निशांत कुमार ने मंच पर नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बता दें कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में निशांत कुमार समेत कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ कई बड़े नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि जेडीयू के खाते में 13 मंत्री गए। इसके अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 नेताओं को मंत्री पद मिला है। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM