रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM सम्राट, अब अमित शाह से होगी मुलाकात, मंत्रियों के नाम पर लगेगी मुहर

आज दिल्ली में सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इसके बाद सीएम गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे जहां मंत्रियों के नामों पर फाइनल मुहर लग सकती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले CM सम्राट, अब अमित शाह से होगी मुलाकात,  मंत्रियों के नाम पर लगेगी मुहर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 03, 2026, 11:18:00 AM

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर पटना से दिल्ली तक हलचल तेज है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंच चुके हैं। शनिवार रात सीएम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। आज दिल्ली में सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। इसके बाद सीएम गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे, जहां मंत्रियों के नामों पर फाइनल मुहर लग सकती है।

रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सीएम सम्राट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है कि  देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके समृद्ध अनुभव एवं मार्गदर्शन से "विकसित बिहार" के विजन को लेकर विशेष चर्चा हुई।

सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाना है। इस बैठक में बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि लंबे समय से अटकी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और मंत्रियों के नामों पर जल्द ही मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि 5-6 मई को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले सम्राट चौधरी ने शनिवार को नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। कहा जा रहा है कि इस दौरान भी मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित नामों को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने की प्रबल संभावना है। इससे पहले शनिवार सुबह नीतीश कुमार की सक्रियता ने सबका ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) खाली कर 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार ने जेडीयू के दिग्गज नेताओं अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से मुलाकात की।

बताते चलें कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उसी दिन जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी उपमुख्यमंत्री बने। हालांकि अब तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। अटकलें है कि सम्राट चौधरी 3 या 6 मई को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM