भरत तिवारी एनकाउंटर पर नीतीश के करीबी का बड़ा बयान, बांकीपुर उपचुनाव पर कर दिया दावा

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। वहीं बांकीपुर उपचुनाव को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने दावा करते हुए कहा कि आज जनता का विश्वास हमारे साथ है।।

भरत तिवारी एनकाउंटर पर नीतीश के करीबी का बड़ा बयान, बांकीपुर उपचुनाव पर कर दिया दावा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 06, 2026, 12:36:00 PM

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जांच होने दीजिए। जांच के बाद जो परिणाम आएगा, उसमें एक भी दोषी बचने वाला नहीं है। चाहे दोषी सरकारी हो या गैर-सरकारी, कोई भी कानून से नहीं बचेगा। थोड़ा धैर्य रखिए। वहीं बांकीपुर उपचुनाव को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने दावा करते हुए कहा कि आज जनता का विश्वास हमारे साथ है। जो उपचुनाव होने वाला है, वह भी हम लोग अपने दम पर जीतेंगे और यहां की जनता का पूरा-पूरा विश्वास हमें मिलेगा।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि आज जनता का विश्वास हमारे साथ है। जो उपचुनाव होने वाला है, वह भी हम लोग अपने दम पर जीतेंगे और यहां की जनता का पूरा-पूरा विश्वास हमें मिलेगा। बिहार की जनता मालिक है। केंद्र सरकार में किसी अधिकारी या किसी भी स्तर पर बिहार की जनता ने जो विश्वास दिया है, उसी के आधार पर आज विकास दिखाई दे रहा है। जनता ही फैसला करेगी। नाम लेकर या आरोप लगाकर कुछ होने वाला नहीं है। इसलिए हम बिहार की बात करेंगे। दूसरी बातों का जवाब भी समय आने पर मिलेगा।

श्रवण कुमार ने कहा कि एक बात मैं कहना चाहता हूं कि बिहार की सरकार सही तरीके से, लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनी हुई सरकार है। समाज ने ही सम्राट चौधरी को मंत्री बनाया और आज भी उनका समर्थन किया है। मैं समझता हूं कि समाज का जो विचार और व्यवहार है, उसे कमजोर करके नहीं देखा जा सकता। भाजपा ने भी शुरू से उनका समर्थन किया है।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कौन असली है, कौन नकली है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इतना कहना चाहता हूं कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री ने जो भी घटना हुई है, उसका पूरी गंभीरता से संज्ञान लिया है। न्यायिक (ज्यूडिशियल) जांच कराने का आदेश दिया गया है और उसे लागू भी किया गया है। आज हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) न्यायाधीश वहाँ जाकर जांच कर रहे हैं।

जांच होने दीजिए। जांच के बाद जो परिणाम आएगा, उसमें एक भी दोषी बचने वाला नहीं है। चाहे दोषी सरकारी हो या गैर-सरकारी, कोई भी कानून से नहीं बचेगा। थोड़ा धैर्य रखिए।  श्रवण कुमार बोले-मैं प्रेस और मीडिया के साथियों से भी अपील करना चाहता हूं  कि सरकार के निर्णय का इंतजार कीजिए। जब जांच रिपोर्ट आ जाएगी, तब आपको स्पष्ट पता चल जाएगा कि दोषी कौन है और सरकार उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है या नहीं।

वह उनकी निजी राय हो सकती है। वह हमारी पार्टी की राय नहीं है और न ही सरकार की राय है। जो लोग इस तरह का कृत्य कर रहे हैं, उन्हें समझ-बूझ के साथ बातचीत करनी चाहिए। अगर कोई संवेदना व्यक्त करने जा रहा है, तो वह निजी तौर पर जा रहा है। पार्टी अपने हिसाब से काम कर रही है और सरकार अपने हिसाब से काम कर रही है। किसी भी घटना या दुर्घटना में जो लोग शामिल होंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। न मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे लोगों का संरक्षण करते हैं और न सम्राट चौधरी।

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM