बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर CM सम्राट बम-बम, बोले-जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है

पश्चिम बंगाल में भाजपा 191 सीटों से आगे चल रही है। इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी गदगद हैं और कहा कि जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है।

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर CM सम्राट बम-बम, बोले-जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 04, 2026, 2:59:00 PM

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करती नजर आ रही है। ताजा रुझानों के अनुसार बंगाल में अबकी बार भाजपा सरकार का पार्टी का सपना साकार हो गया है। भाजपा ने ममता बनर्जी की टीएमसी को बड़ा झटका दिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा 191 सीटों से आगे चल रही है। इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी गदगद हैं और कहा कि जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है।

दरअसल बंगाल में भाजपा ने वो कर दिखाया है, जिसका उसने सालों से सपना देखा था। पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करती दिख रही है। बंगाल चुनाव रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी 200 के आंकड़े को छूने के करीब है. पश्चिम बंगाल में भाजपा अभी 191 सीटों पर आगे चल रही है. ममता बनर्जी की टीएमसी 94  सीटों पर आगे चल रही है। अगर यह ट्रेंड नतीजों में बदलते हैं तो फिर भाजपा की बंगाल में यह प्रचंड जीत होगी।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया है और लिखा है-जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय!

बीते 12 साल से केंद्र में मोदी सरकार होने और कई नए राज्यों में सरकार बनाने के बाद भी एक मात्र बंगाल ही वो राज्य था, जहां BJP अभी तक जीत नहीं सकी थी। बंगाल में बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बंगाल की जनता ने TMC के कुशासन के खिलाफ मत दिया है। घुसपैठियों के प्रति जो उनका विशेष प्रेम था, उसके ऊपर वोट दिया है। वहां के छात्रों, नौजवान के पास जॉब नहीं था, इसके लिए उन्होंने वोट दिया है।

बता दें कि बंगाल चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अभी भाजपा 191 सीटों पर आगे है। टीएमसी 94 सीटों पर है। कांग्रेस अभी एक सीट पर आगे है। पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 147 सीट है। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय की टीवीके की सुनामी आ गई है। डीएमके और एआईडीएमके को अकेली टीवीके ने पानी पिला दिया है।  थलापति विजय की टीवीके 108 सीटों पर आगे चल रही है। DMK 56 तो AIDMK 51 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में 234 सीटें हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 118 है।

विधानसभा चुनाव रिजल्ट का हाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम

टीएमसी- 95

भाजपा- 191

कांग्रेस- शून्य

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट

डीएमके- 62

एआईडीएमके- 67=4

टीवीके-108

केरल इलेक्शन रिजल्ट

एलडीएफ- 37

यूडीएफ- 99

एनडीए- 2

असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट

बीजेपी- 100

कांग्रेस- 23

पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट

भाजपा प्लस- 22

कांग्रेस प्लस- 5

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM