अनंत सिंह के 'मास्टर साहेब' के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, गजब बन गया माहौल

बिहार की सियासत में एक बार फिर आरजेडी नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मोकामा के विधायक अनंत सिंह की चर्चा तेज है। तेजस्वी यादव की अनंत सिंह के बेहद करीबी रहे कार्तिक कुमार (मास्टर साहब) से मुलाकात हुई है।

अनंत सिंह के 'मास्टर साहेब' के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, गजब बन गया माहौल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 26, 2026, 5:01:00 PM

बिहार की सियासत में एक बार फिर आरजेडी नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मोकामा के विधायक अनंत सिंह की चर्चा तेज है। तेजस्वी यादव की अनंत सिंह के बेहद करीबी रहे कार्तिक कुमार (मास्टर साहब) से मुलाकात हुई है। नेता प्रतिपक्ष अपने नेता और राजद एमएलसी कार्तिकेय कुमार (उर्फ कार्तिक मास्टर)  के घर पहुंचे, जहां  उनकी बेटी की शादी में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। 

दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मोकामा के विधायक अनंत सिंह के करीबी और आरजेडी नेता कार्तिक कुमार (मास्टर साहब) के घर पहुंचे। वह कार्तिक मास्टर की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान आरजेडी के कई नेता मौजूद रहे। हालांकि तेजस्वी यादव बिना सुरक्षा के ही शादी समारोह में पहुंचे थे। आपको बता दें कि लालू परिवार की सुरक्षा कटौती के बाद तेजस्वी यादव ने सुरक्षा वापस कर दिया है। इसके बाद वो बिना सुरक्षा के ही चलते हैं।  

तेजस्वी यादव ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।  तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है-बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजद के विधान पार्षद श्री कार्तिक मास्टर जी के मोकामा स्थित गांव में उनकी सुपुत्री के शादी समारोह में शामिल होकर इस शुभ अवसर पर परिजनों को मंगल बेला पर बधाई और नव दंपति को सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन अवसर उनके जीवन में अपार खुशियां, प्रेम, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। 

बता दें कि कार्तिकेय कुमार (उर्फ कार्तिक मास्टर) राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद (MLC) के सदस्य हैं।  वह मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह के बेहद करीबी हैं  और वर्ष 2022 में महागठबंधन सरकार के दौरान बिहार के कानून मंत्री भी रहे थे। कार्तिक मास्टर अनंत सिंह के सबसे करीबी रणनीतिकारों और विश्वासपात्रों में से एक रहे हैं।  राजनीति में आने से पहले वे एक शिक्षक थे, इसलिए उन्हें 'मास्टर साहब' भी कहा जाता है। अनंत सिंह उन्हें अपना 'मास्टर साहेब' मानते थे। मोकामा के चुनाव में भी कार्तिक मास्टर ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए अहम भूमिका निभाई थी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा और आरजेडी-जेडीयू के बीच गठबंधन की उठापटक के कारण दोनों के राजनीतिक रास्ते थोड़े अलग हुए।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM