आलोक राज के इस्तीफे पर सियासत गर्म, RJD बोली- अगर व्यक्तिगत कारण होता तो, वे पदभार ही ग्रहण नहीं करते

पूर्व डीजीपी आलोक राज के बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर राजनीतिक पारा चरम पर है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इसे असमान्य बताया है

आलोक राज के इस्तीफे पर सियासत गर्म, RJD बोली- अगर व्यक्तिगत कारण होता तो, वे पदभार ही ग्रहण नहीं करते
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 08, 2026, 7:09:00 PM

पूर्व डीजीपी आलोक राज के बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर राजनीतिक पारा चरम पर है। लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इसे असमान्य बताया है। वहीं, चर्चित छात्र नेता दिलीप कुमार ने किसी बड़े राजनेता के दबाव में आकर इस्तीफा देने का दावा किया है। उन्होंने बीएसएएसी में बड़े पैमाने पर धांधली-सेटिंग और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बयान में नीतीश सरकार से इस मसले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महज 6 दिनों में आलोक राज ने इस्तीफा दे दिया। बिहार में अभी कई विभागों में बहाली की प्रक्रिया चल रही है और इस बीच आलोक राज के इस्तीफे से सवाल खड़े होते हैं। उनके इस्तीफे का कारण भले ही व्यक्तिगत बताया हो, लेकिन अगर ऐसा होता तो वे पदभार ही ग्रहण नहीं करते।

आरजेडी नेता ने कहा कि ऐसे पदों पर नियुक्ति कोई आनन-फानन में नहीं की जाती। नियुक्ति के पहले उच्चस्तरीय विमर्श जरूर हुआ होगा और अधिसूचना जारी करने के पहले उनकी सहमति भी ली गई होगी। स्पष्ट तौर पर यह व्यवस्था पर सवाल है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

 बता दें कि आलोक राज को बीते 31 दिसंबर को ही आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया था और एक सप्ताह के भीतर ही 6 जनवरी को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। त्यागपत्र में उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है।

Trending News

रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM