AIMIM 32 सीटों पर लड़ेगी चुनावः अख्तरुल ईमान बोले- हम तीसरा मोर्चा बनाएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

AIMIM 32 सीटों पर लड़ेगी चुनावः अख्तरुल ईमान बोले- हम तीसरा मोर्चा बनाएंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 11, 2025, 6:49:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपने चुनावी मैदान की घोषणा कर दी है। पार्टी 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। शनिवार को किशनगंज में प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

अख्तरुल ईमान ने बताया कि पार्टी ने सीमांचल क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी है। किशनगंज जिले की चार सीटों—किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज और ठाकुरगंज—के साथ ही पूर्णिया जिले की तीन सीटों—अमौर, बायसी और कस्बा—पर AIMIM चुनाव लड़ेगी। कटिहार जिले में पार्टी पांच सीटों—बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी और कदवा—पर प्रत्याशी उतारेगी।

इसके अलावा नवादा, जमुई (सिकंदरा), भागलपुर (नाथनगर और भागलपुर), सिवान, समस्तीपुर (कल्याणपुर), सीतामढ़ी (बाजपट्टी), मधुबनी (बिस्फी), वैशाली (महुआ) और गोपालगंज की एक-एक सीट पर भी AIMIM अपना दम दिखाएगी।

अख्तरुल ईमान ने कहा कि पार्टी ने पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को गठबंधन का प्रस्ताव भेजा था ताकि सेकुलर वोटों का बिखराव न हो, लेकिन जब आरजेडी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, तब AIMIM ने तीसरे मोर्चे के रूप में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जनता अब पारंपरिक दलों से ऊब चुकी है और AIMIM एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी।

ईमान ने यह भी कहा कि पार्टी पुरुष प्रधान राजनीति को चुनौती देते हुए महिलाओं को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देगी। आने वाले दिनों में कई सीटों पर महिला प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

AIMIM का यह कदम बिहार की सियासत में नए समीकरण बना सकता है, खासकर सीमांचल और मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि AIMIM का यह तीसरा मोर्चा अन्य दलों के समीकरणों पर कितना असर डालता है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM