नीतीश कुमार के बाद अब लालू यादव एक्शन में, कहां रवाना हुए, हलचल तेज

बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं। लगातार बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इधर राजद सुप्रीमो लालू यादव भी एक्शन मोड में आ गए हैं।

नीतीश कुमार के बाद अब लालू यादव एक्शन में, कहां रवाना हुए, हलचल तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 26, 2026, 12:35:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं।  लगातार बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अब नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने दप्तर का जायजा लिया और नेताओं से बातचीत की। इधर राजद सुप्रीमो लालू यादव भी एक्शन मोड में आ गए हैं।

दरअसल रविवार की सुबह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राबड़ी आवास से निकले हैं जहां वो विशेष बस रथ पर सवार थे बताया जा रहा है कि लालू यादव अपने काफिले के साथ पटना से जहानाबाद के लिए निकले हैं।  जहानाबाद में राजद सुप्रीमो एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। उनके साथ पार्टी के कई नेता और समर्थक भी मौजूद हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को नीतीश कुमार पहली बार जदयू कार्यालय पहुंचे। जहां जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा गया। जेडीयू दफ्तर पहुंचते ही नीतीश कुमार का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। 

बता दें कि रविवार को जदयू कार्यालय में दानवीर भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें भाग लेने के लिए नीतीश कुमार पार्टी दफ्तर पहुंचे। जहां उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने जेडीयू कार्यालय का निरीक्षण भी किया,  व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पार्टी नेताओं से बातचीत की।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM