'सम्राट चौधरी के घर पर प्रशासन की कार्रवाई' CM ने किसे चेताया, किसी को नहीं छोड़ेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है। सीएम ने कहा-बिहार में अब कानून का राज चलेगा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के घर गिराए जाएंगे।

 'सम्राट चौधरी के घर पर प्रशासन की कार्रवाई' CM ने किसे चेताया, किसी को नहीं छोड़ेंगे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Apr 26, 2026, 4:58:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर बने घर गिराए जाएंगे, चाहे वो किसी का हो। सीएम सम्राट के इस ऐलान से भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।  

दरअसल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुंगेर जिले के तारापुर पहुंचे, जहां असरगंज प्रखंड के बैजलपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सभा को  संबोधित करते हुए  भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों अल्टीमेटम दिया है। सीएम ने कहा- बिहार में अब कानून का राज चलेगा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के घर गिराए जाएंगे।  

सम्राट चौधरी ने साफ-साफ कह दिया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी का भी घर क्यों न हो। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों सभी घर गिराए जाएंगे। उन्होंने अपने ऊपर भी कार्रवाई  का जिक्र करते हुए कहा कि तारापुर में उनके अपने घर पर भी प्रशासन की कार्रवाई हो रही है। कानून सभी के लिए समान है। इससे कोई नहीं बचेगा।

वहीं सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि फाइल दबाकर बैठने वाले अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा। अगर कोई भी अधिकारी एक महीने से अधिक समय तक किसी फाइल को दबाकर रखता है, तो उस पर सीधे एक्शन लिया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ब्लॉक, अंचल और थाना स्तर की मॉनिटरिंग  अब मुख्यमंत्री कार्यालय खुद करेगा। क्योंकि ब्लॉक और अंचल स्तर पर कामकाज में अक्सर गड़बड़ी की शिकायतें मिलती रही हैं।  इससे आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेज होगा और जवाबदेही भी तय होगी।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM