8 फरवरी से प्रशांत किशोर बिहार भ्रमण पर निकलेंगे, जहां वे राज्य के विभिन्न जिलों में जनता से संवाद करेंगे: मनोज भारती

वर्तमान बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर जन सुराज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि राज्य का बजट भाषण मात्र 11 मिनट 43 सेकंड में समाप्त हो गया

8 फरवरी से प्रशांत किशोर बिहार भ्रमण पर निकलेंगे, जहां वे राज्य के विभिन्न जिलों में जनता से संवाद करेंगे: मनोज भारती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 04, 2026, 4:25:00 PM

पटना: वर्तमान बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर जन सुराज ने गहरी चिंता व्यक्त की है। जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि राज्य का बजट भाषण मात्र 11 मिनट 43 सेकंड में समाप्त हो गया, जो यह दर्शाता है कि सरकार बिहार और बिहार के लोगों के प्रति कितनी गंभीर है। प्रेस वार्ता में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ कुमार, मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान ने मीडिया को संबोधित किया।

इस दौरान सौरभ कुमार ने कहा कि जन सुराज ने सवाल उठाया है कि क्या बिहार जैसे बड़े राज्य के भविष्य से जुड़े बजट के लिए सिर्फ 12 मिनट का समय देना उचित है? यह रवैया साफ तौर पर बताता है कि वित्त मंत्री और राज्य सरकार बिहार के विकास और जनहित को लेकर कितनी लापरवाह है। वहीं, वर्ष 2025 में प्रति व्यक्ति आय 68,624 रुपए थी, जो 2026 में मात्र 20 रुपए बढ़ी है। यह वृद्धि न के बराबर है और राज्य की आर्थिक स्थिति की वास्तविक तस्वीर दिखाती है। सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बजट कटौती की है, जबकि कल्याण योजनाओं पर खर्च बढ़ाकर 38 हजार करोड़ से 58,909 करोड़ रुपए कर दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह प्राथमिकताओं का गंभीर असंतुलन दर्शाता है।

पार्टी ने यह भी कहा कि पूरे देश में सबसे कम फिस्कल डेफिसिट बिहार का है, बावजूद इसके राज्य पहले से ही 50 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में है। ऐसे में सरकार द्वारा डेढ़ करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना कितनी व्यावहारिक होगी, यह बड़ा सवाल है?

जन सुराज ने सरकार से पूछा कि अगले 5 वर्षों में बिहार में रोजगार और नौकरियां किस सेक्टर में सृजित की जाएंगी? मौजूदा हालात में यदि केंद्र सरकार ने सहयोग से हाथ खींच लिए, तो 12 प्रतिशत फिस्कल डेफिसिट के साथ बिहार अगले 5 वर्षों में आर्थिक रूप से दिवालिया होने की स्थिति में पहुंच सकता है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि 8 फरवरी से प्रशांत किशोर बिहार भ्रमण पर निकलेंगे, जहां वे राज्य के विभिन्न जिलों में जनता से संवाद करेंगे और बजट व राज्य की मौजूदा परिस्थितियों पर सीधा फीडबैक लेंगे।

जन सुराज ने स्पष्ट किया कि यह बजट बिहार की वास्तविक जरूरतों और चुनौतियों का समाधान नहीं देता और पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

Trending News

दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
Jul 24, 2026, 2:29:00 PM
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
Jul 24, 2026, 2:15:00 PM
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
Jul 24, 2026, 2:11:00 PM
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
Jul 24, 2026, 2:07:00 PM
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
Jul 24, 2026, 2:01:00 PM
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM