Election Results 2026: 5 में 4 राज्यों में BJP का दबदबा, PM मोदी आज जाएंगे बंगाल!

Election Results 2026: 5 में 4 राज्यों में BJP का दबदबा, PM मोदी आज जाएंगे बंगाल!

Election Results 2026: 5 में 4 राज्यों में BJP का दबदबा, PM मोदी आज जाएंगे बंगाल!
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 04, 2026, 3:41:00 PM

देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पांच राज्यों; पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

अब तक मिले संकेतों के अनुसार, पांच में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तमिलनाडु में भी समीकरण दिलचस्प हो सकते हैं। यहां अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) शुरुआती रुझानों में प्रभावशाली प्रदर्शन करती दिख रही है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि वह बीजेपी समर्थित एआईएडीएमके (AIADMK) के साथ मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। इस परिदृश्य को देखते हुए कुछ जानकार चार राज्यों में बीजेपी या उसके सहयोगियों की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं।

इसी बीच, सूत्रों के हवाले से खबर है कि यदि रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दिल्ली से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो सकते हैं। वहां उनके द्वारा एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल पर खास नजर बनी हुई है, जहां शुरुआती आंकड़ों में बीजेपी सीटों के मामले में तृणमूल कांग्रेस से आगे निकलती दिख रही है। यदि यह रुझान कायम रहता है, तो राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जो इन शुरुआती संकेतों की दिशा को स्पष्ट करेंगे।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM