मंच पर PM मोदी ने किस नेता के छूए पैर! सम्राट चौधरी वहीं थे मौजूद, क्या बोले CM?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद 98 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद थे।

 मंच पर PM मोदी ने किस नेता के छूए पैर! सम्राट चौधरी वहीं थे मौजूद, क्या बोले CM?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 09, 2026, 1:08:00 PM

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए पहली बार सरकार बनाई है। शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया  इतिहास रच दिया। वह पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान एक ऐसा पल भी आया जब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद 98 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मंच पर मौजूद थे।  

बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है, अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता। आज मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पश्चिम बंगाल के वरिष्ठतम भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय श्री माखनलाल सरकार जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। यह दृश्य केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उन अनगिनत तपस्वी कार्यकर्ताओं के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रवाद और संगठन के लिए समर्पित कर दिया।

सीएम ने आगे लिखा है-श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के साथ कश्मीर आंदोलन में सक्रिय भूमिका से लेकर भाजपा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तक, माखनलाल सरकार जी का जीवन समर्पण, संघर्ष और सेवा की प्रेरक गाथा है। भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की आत्मा है और वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारे पथप्रदर्शक। ऐसे तपस्वी कर्मयोगियों को शत्-शत् नमन।

बता दें कि  पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले 90 साल के माखन लाल सरकार का सम्मान किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाई और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान माखनलाल सरकार ने भी प्रधानमंत्री को गले लगाकर अपना स्नेह जताया।

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस प्रचंड बहुमत के साथ पार्टी ने पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाई है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत NDA शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल हुए।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM