बंगाल में कौन होगा CM? अमित शाह लेंगे फैसला, जेपी नड्डा संभालेंगे असम की कमान

पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। भाजपा आलाकमान ने विधायक दल के नेताओं के चयन और मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

बंगाल में कौन होगा CM? अमित शाह लेंगे फैसला, जेपी नड्डा संभालेंगे असम की कमान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 05, 2026, 3:57:00 PM

पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। भाजपा आलाकमान ने विधायक दल के नेताओं के चयन और मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बड़े  नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल सीएम का फैसला लेंगे जबकि जेपी नड्डा को असम की कमान सौंपी है। 

दरअसल भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल का 'पर्यवेक्षक' और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को असम के पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही बीजेपी ने राज्य की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के चयन और सरकार गठन की पूरी प्रक्रिया उनकी निगरानी में होगी। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने घोषणा की है कि 9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी बंगाल के अगले सीएम हो सकते हैं।

वहीं असम में भी सरकार गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वह विधायक दल की बैठक में नेतृत्व चयन की पूरी प्रक्रिया को संचालित करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता मिलकर विधायक दल की बैठक में नेता के चयन को अंतिम रूप देंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।   

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 206 सीटें जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया। पश्चिम बंगाल में जीत के साथ, बीजेपी राज्य में पहली बार सरकार बनाएगी। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने 206 सीटें जीत लीं हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 78 सीट पर जीत दर्ज की है और 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 82 सीटों पर जीत मिली हैं, वहीं, कांग्रेस को 19 सीटों पर विजय मिली है, BOPF को 10 सीटों पर जीत मिली है, AGP को 10 सीटों पर जीत मिलीं, AIDUF को 2 सीटों पर जीत मिली हैं।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM