यही रात अंतिम यही रात भारी, 4 मई को आएंगे बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के नतीजे, ममता-मोदी-स्टालिन सबकी धड़कनें तेज

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम,पुडुचेरी और केरल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। सभी राज्यों में मतगणना सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू होगी, जिसके करीब आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी।

 यही रात अंतिम यही रात भारी,  4 मई को आएंगे बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के नतीजे, ममता-मोदी-स्टालिन सबकी धड़कनें तेज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 03, 2026, 6:30:00 PM

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम,पुडुचेरी और केरल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। सभी पार्टियां, उम्मीदवार और आम जनता बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुए थे। वहीं, तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी।

पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर हुए मतदान को चुनाव आयोग ने अमान्य करार दिया था, क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। इस सीट के सभी बूथों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी और 24 मई को इस सीट का नतीजा सामने आएगा। बंगाल की बाकी 293 सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। सभी राज्यों में मतगणना सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू होगी, जिसके करीब आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी। पहले रुझान 2-3 घंटे के अंदर सामने आने लगेंगे, जबकि दोपहर तक कई सीटों पर स्थिति साफ हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश में हैं, जबकि बीजेपी पहली बार बहुमत पाने की उम्मीद कर रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है, लेकिन बंगाल में पहले भी अनुमान गलत साबित हुए हैं।वहीं तमिलनाडु में मुकाबला दिलचस्प है क्योंकि यहां एक नई पार्टी TVK भी चर्चा में है। ज्यादातर एग्जिट पोल DMK गठबंधन को आगे दिखा रहे हैं, लेकिन कुछ अनुमान TVK को भी मजबूत स्थिति में बताते हैं। 

केरल में हर बार सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है। इस बार कांग्रेस की अगुवाई वाला UDF वापसी कर सकता है, जबकि LDF लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है। असम में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है और एग्जिट पोल भी उसे बढ़त देते नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस यहां पीछे दिख रही है। वहीं पुडुचेरी में छोटी विधानसभा जरूर है, लेकिन इसका राजनीतिक महत्व कम नहीं है। यहां NDA को बढ़त मिलने का अनुमान है। 

रिजल्ट से पहले जो एग्जिट पोल के अनुमान आए हैं।  उनके मुताबिक, असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है. वहीं बंगाल में भी पहली बार बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है. केरल में लेफ्ट की विदाई होती दिख रही है जबकि कुछ सर्वे में तमिलनाडु में टीवीके यानी विजय की पार्टी की जीत होती दिख रही है। हालांकि कल रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा कौन बाजी मारेगा और किसकी हार होगी।  

बता दें कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होगी। असम की 126, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीट के लिए मतदान 9 अप्रैल को हुआ था। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे।  कल 4 मई को मतगणना होगी।  पोस्‍टल बैलेट के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर डाले गए वोटों की गिनती शुरू होती है। जो आमतौर पर लगभग 30 मिनट बाद होती है। 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM