X पर बड़ा बदलाव: दिन भर में कर सकेंगे बस इतने पोस्ट, इन यूजर्स के लिए बुरी खबर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बिना वेरिफिकेशन वाले यूज़र्स (बिना Blue Tick) के लिए बुरी खबर है।

X पर बड़ा बदलाव: दिन भर में कर सकेंगे बस इतने पोस्ट, इन यूजर्स के लिए बुरी खबर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 19, 2026, 5:56:00 PM

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बिना वेरिफिकेशन वाले यूज़र्स  (बिना Blue Tick) के लिए बुरी खबर है। अब तक यह प्लेटफॉर्म अपनी खुली पोस्टिंग और बिना रोक-टोक बातचीत के लिए जाना जाता था, जहां लोग बिना किसी खास रोक-टोक के लगातार पोस्ट करते रहते थे। X पर यूज़र्स लाइव इवेंट्स, मीम्स और ट्रेंडिंग मुद्दों पर लगातार अपनी राय साझा करते थे। लेकिन अब यह आज़ादी सीमित होती दिखाई दे रही है।  

हाल ही में कई यूजर्स ने नोटिस किया कि प्लेटफॉर्म  X ने बड़ा बदलाव करते हुए चुपचाप पोस्टिंग लिमिट्स में बदलाव कर दिया है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन अकाउंट्स पर ब्लू टिक नहीं है यानि बिना वेरिफिकेशन वाले यूज़र्स अब एक दिन में सिर्फ 50 ओरिजिनल पोस्ट और 200 रिप्लाई ही कर पाएंगे।  ऐसे में जो यूज़र्स लगातार एक्टिव रहते हैं, उनके लिए यह सीमा जल्दी पूरी हो सकती है।

प्लेटफॉर्म के हेल्प सेंटर में अभी भी पुरानी जानकारी दिखाई दे रही है, जिसमें यूज़र्स को रोज़ाना 2,400 पोस्ट तक की अनुमति बताई गई है। इससे संकेत मिलता है कि बिना किसी ऐलान के यह बदलाव धीरे-धीरे लागू किया गया है। नए नियमों के अनुसार, जैसे ही कोई यूज़र तय सीमा पार करेगा, स्क्रीन पर एक एरर मैसेज दिखाई देगा जिसमें बताया जाएगा कि पोस्टिंग लिमिट पूरी हो चुकी है।

ऐसे में अब ज्यादा पोस्टिंग की सुविधा पाने के लिए यूज़र्स को X Premium सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है। प्लेटफॉर्म का सबसे सस्ता Basic प्लान करीब 3 डॉलर प्रति महीना यानी लगभग 250 रुपये में आता है जबकि सालाना प्लान की कीमत लगभग 2,700 रुपये बताई जा रही है।

बता दें कि हाल ही में एक्स ने अपने यूजर्स के लिए एक नया History फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर का मकसद यूजर्स को अपनी पुरानी एक्टिविटी को आसानी से देखने की सुविधा देना है। अब एक्स यूजर्स आसानी से उन वीडियो, फोटोज और आर्टिकल पर पहुंच पाएंगे जो उन्होंने पहले कभी देखा होगा। X ने अपने History फीचर में यूजर्स को चार अलग-अलग सेक्शन दिए हैं। इसमें Bookmarks, Likes, Videos और Articles, शामिल हैं। इन सभी सेक्शन से यूजर्स के लिए कंटेंट को दोबारा देखना ज्यादा आसान हो जाता है।

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM