मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव, सऊदी से धार्मिक नेता पहुंचे

मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव, सऊदी से धार्मिक नेता पहुंचे

मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव, सऊदी से धार्मिक नेता पहुंचे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 06, 2025, 3:34:00 PM

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली नई मस्जिद की आधारशिला रखी। यह कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित किया गया, जिसमें हुमायूं कबीर ने मौलवियों के साथ मिलकर फीता काटकर औपचारिक शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नारा-ए-तकबीर और “अल्लाहु अकबर” के नारे लगाए। आयोजन स्थल पर बंगाल के विभिन्न जिलों से आए लोगों की भीड़ 2 लाख से अधिक थी। कई लोग अपने सिर पर ईंटें लाए, वहीं कुछ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा और वैन का इस्तेमाल किया।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेलडांगा और आसपास के इलाके में सुबह से हाई अलर्ट जारी किया गया। केंद्रीय सशस्त्र बलों की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के कई दलों सहित 3 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए।

हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को घोषणा की थी कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस की 33वीं वर्षगांठ पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद 4 दिसंबर को टीएमसी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

कोलकाता हाईकोर्ट ने मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। कोर्ट के आदेश के बाद हुमायूं कबीर ने शिलान्यास समारोह संपन्न कराया।

इस अवसर पर सऊदी अरब से भी धार्मिक नेता पहुंचे। समारोह के लिए 25 बीघा जमीन पर विशेष आयोजन किया गया। हुमायूं कबीर ने पहले ही अनुमान जताया था कि 3 लाख से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा स्टेज तैयार किया गया, जिसमें 400 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। 60 हजार से ज्यादा बिरयानी पैकेट और 2 हजार से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली गईं।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM