पत्नी से तलाक के बीच थलापति विजय बनने जा रहे CM, क्यों पीछे रह गए रजनीकांत और कमल हासन

। पहली बार पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरे सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK सत्ता हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गई है। ये तमिलनाडु की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

पत्नी से तलाक के बीच थलापति विजय बनने जा रहे CM, क्यों पीछे रह गए रजनीकांत और कमल हासन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 04, 2026, 3:40:00 PM

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय राजनीति में यादगार शुरुआत  करने जा रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम काफी चौंकाने वाले देखने को मिले हैं। पहली बार पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरे सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK सत्ता हासिल करने के बेहद करीब पहुंच गई है। ये तमिलनाडु की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है। तमिलनाडु में एक्टर विजय की टीवीके की सुनामी आ गई है। डीएमके और एआईडीएमके को अकेली टीवीके ने पानी पिला दिया है।  

थलापति विजय की टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम)  108 सीटों पर आगे चल रही है। DMK 56 तो AIDMK 51 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में 234 सीटें हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 118 है। विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। उनकी पार्टी सत्ता के लगभग करीब है।   ऐसे में संभावना है कि  थलापति विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 

 हालांकि इस ऐतिहासिक जीत से पहले थलापति विजय को पारिवारिक विवाद का भी सामना करना पड़ा।  दरअसल विजय ने 25 अगस्त 1999 को संगीता सोरनालिंगम से शादी की। संगीता श्रीलंका में जन्मी एक ब्रिटिश तमिल हैं और उनका जन्म एक अमीर कारोबारी परिवार में हुआ था।  उनके दो बच्चे हैं: एक बेटा (जेसन संजय) और एक बेटी (दिव्या साशा)। हालांकि 2025 में संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी। 2026 में उन्होंने एक याचिका दायर की जिसमें आरोप लगाया कि विजय ने उन्हें उनके वैवाहिक घर में प्रवेश करने से रोक दिया था और एक अनाम अभिनेत्री के साथ उनका अवैध संबंध था।

बता दें कि तमिल सिनेमा के दो बड़े नाम रजनीकांत और कमल हासन भी राजनीति में उतरे, लेकिन उन्हें वह सफलता नहीं मिल सकी। रजनीकांत की राजनीति आम जनता से पूरी तरह जुड़ नहीं पाई, जबकि कमल हासन के पास विचार तो थे, लेकिन जमीनी संगठन की कमी साफ नजर आई। दोनों ही नेताओं का फोकस लंबे समय तक स्थिर नहीं रह सका, जिसका असर उनके राजनीतिक करियर पर पड़ा। इसके उलट विजय ने पहले से ही अपनी राजनीतिक जमीन तैयार की और धीरे-धीरे मजबूत होते गए।

जोसेफ कैसे बने थलापति विजय?

विजय एक फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर एक निर्देशक हैं, जबकि उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक पार्श्व गायिका हैं। उनका जन्म 22 जून, 1974 को हुआ था और उनका असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की और कई फिल्मों में काम किया। मुख्य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'नालाया थीरपू' थी, जिसे उन्होंने 18 साल की उम्र में साइन किया था। अब तक उन्होंने 69 फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों की कहानियां अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं और दर्शकों ने उनके किरदारों को बहुत प्यार दिया है। फैन्स उन्हें प्यार से 'थलापति विजय' कहकर बुलाते हैं। फरवरी 2024 में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' की शुरुआत के साथ ही फिल्मों से संन्यास लेने और राजनीति में कदम रखने की घोषणा की।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM