सीट शेयरिंग पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, अब 21 उम्मीदवारों के साथ अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी झामुमो

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 23, 2026, 4:42:00 PM

असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। कांग्रेस के साथ सीट साझा करने पर सहमति न बनने के बाद पार्टी ने अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है। इस सूची को पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने जारी किया।

घोषित प्रत्याशियों में मजबत सीट से प्रीति रेखा बारला, विश्वनाथ से तेहरू गौर और खुमतई से अमित नाग को टिकट दिया गया है। इसके अलावा चाबुआ से भूपेन मुरारी, गोसाईगांव से फेडक्रिसन हांसदा, सोनारी से बलदेव तेली, दुलाजान से पीटर मिंज, रोगोंनादी से पबन सौताल और डिगबोई से भरत नायक को मैदान में उतारा गया है।

सूची के अन्य नामों में भेरगांव से प्रभात दास पनिका, तिंगखौंग से महावीर बास्के, बरचलिया से अब्दुल मजान, रांगापाड़ा से मैथ्यू टोपनो, मरगहटिया से जमाल मिंज, नहरकटिया से संजय बाघ और माकुम से मुन्ना कर्मकार शामिल हैं। वहीं दुमदुमा से रत्नाकर तांती, सारूपाथर से साहिल मुंडा, टीटाबोर से सोनिया, बोकाजन से प्रतापचिंग रंगपहाड़ और खोवांग से प्रभाकर दास को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

पिछले कुछ महीनों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने में जुटे रहे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि झामुमो इस चुनाव को गंभीरता से ले रहा है। पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है और खासतौर पर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की रणनीति बनाई है।

गौरतलब है कि गठबंधन वार्ता विफल रहने के बाद झामुमो अब असम में कांग्रेस और भाजपा दोनों के खिलाफ सीधा मुकाबला करेगा। इससे पहले बिहार चुनाव में भी कांग्रेस और राजद ने झामुमो को साथ नहीं लिया था, जिसके बाद पार्टी ने अपने दम पर चुनावी विस्तार की रणनीति अपनाई है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM