LPG Price Hike: कमर्शियल के बाद 5 किलो वाला 'छोटू' सिलेंडर भी हुआ महंगा, छात्रों और मजदूरों को बड़ा झटका

कमर्शियल के बाद अब 5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह ही 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी और अब 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

LPG Price Hike: कमर्शियल के बाद 5 किलो वाला 'छोटू' सिलेंडर भी हुआ महंगा, छात्रों और मजदूरों को बड़ा झटका
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 01, 2026, 11:52:00 AM

मई महीने की शुरुआत में आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।  वहीं अब छात्रों और मजदूरों के लिए भी बुरी खबर है। कमर्शियल के बाद अब 5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह ही 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी और अब 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में ₹261 प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी की गई है। महंगाई का यह दोहरा असर सीधे तौर पर उन लोगों की जेब पर पड़ा है, जो रोज कमाते और रोज खाते हैं।

दरअसल आज से ही 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी की गई है। और अब 5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। जो 5 किलो वाले सिलेंडर कल तक ₹549 में मिलता था, उसकी कीमत अब बढ़कर ₹810 हो गई है। एक साथ ₹261 का इजाफा छोटे उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ा झटका है। इस बढ़ोतरी से छात्रों और मजदूरों पर सबसे ज्यादा बोझ बढ़ेगा। 

छोटू सिलेंडर का उपयोग आमतौर पर मजदूर और स्टुडेंट करते हैं। अपना शहर-राज्य छोड़कर दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग, पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स, डेली वेज वर्कर्स, छोटे दुकानदार इस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन लोगों की परेशानी बढ़ेंगी।  वहीं, पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले छात्रों के मासिक खर्च में अब बड़ी बढ़ोत्तरी होगी। डेली वेज वर्कर्स और छोटे दुकानदार: रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे ढाबा चलाने वालों के लिए अब चूल्हा जलाना महंगा हो जाएगा।

बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई, 2026 से ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्‍त करीब 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब दिल्‍ली, मुंबई सहित देश के तमाम शहरों में कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. 1 मई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  इंडियन ऑयल के अनुसार, पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर 2,365 रुपये से बढ़कर 3,361 रुपये पहुंच गया है। यहां घरेलू सिलेंडर आज भी 1,011 रुपये में बिक रहा है। 

इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा। कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹994 का उछाल आया है। अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव ₹993 बढ़कर ₹3,024 हो गया है। पहले यह ₹2,031 में मिल रहा था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,237 पहुंच गई है। पहले यहां रेट ₹2,246.50 था। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बाजार में खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर पड़ सकता है। 


Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM