क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे PM मोदी, ईसा मसीह की प्रतिमा के सामने जोड़े हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन में सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया।

क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे PM मोदी, ईसा मसीह की प्रतिमा के सामने जोड़े हाथ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Dec 25, 2025, 12:23:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन में सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। इस सभा में दिल्ली और उत्तर भारत के ईसाई समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभा में प्रार्थनाएं, क्रिसमस कैरोल, भजन गाए गए तथा दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन में क्रिसमस सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुआ। यह सभा प्रेम, शांति और करुणा के शाश्वत संदेश को प्रतिबिंबित करती है। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सद्भावना को प्रेरित करे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा- सभी को शांति, करुणा और उम्मीद से भरे आनंदमय क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM