सीएम योगी की टेंशन बढ़ाएंगे मोदी के हनुमान ? चिराग पासवान ने NDA में बढ़ाई बेचैनी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ा दी। चिराग पासवान की बिहार केंद्रित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

सीएम योगी की टेंशन बढ़ाएंगे मोदी के हनुमान ? चिराग पासवान ने NDA में बढ़ाई बेचैनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 19, 2026, 6:54:00 PM

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ा दी।  चिराग पासवान की बिहार केंद्रित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यूपी में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी सभी 403 सीटों पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के चेहरे पर मैदान में उतरने का दावा कर रही है। चिराग पासवान खुद को प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान बताते रहे हैं।  ऐसे में मोदी के हनुमान ने चुनाव से पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की टेंशन बढ़ा दी है।  

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी तैयारियों से जुड़ा पोस्टर भी जारी किया है. पोस्टर पर लिखा है-क्यों मांगें उधार, जब अपना नेता तैयार। पोस्टर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तस्वीर लगी हुई है।  पोस्टर में पार्टी का चुनाव निशान हेलीकॉप्टर भी दिखाया गया है।  पोस्टर में नीचे बिहार के जमुई से सांसद और यूपी प्रभारी अरुण भारती की तस्वीर लगी हुई है। वहीं पार्टी के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान और पार्टी के मध्य यूपी अध्यक्ष अरविन्द पासवान की तस्वीर लगाई गई है।  

पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के अनुसार 2027 को लेकर सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। पार्टी ने हर रास्ते, हर चौराहे पर अपना पोस्टर लगाया है।  अब पासी-पासवान समाज को किसी दूसरे नेता की ओर देखने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके सुख-दुख में अब लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खड़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि यूपी की 403 में से 105 विधानसभा सीटों पर पासी-पासवान समाज जीत हार तय कर सकता है।  

माना जा रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब बिहार से बाहर निकलकर उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद और चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने भी साफ संकेत दिए हैं कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है।   

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM