केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मियों की बंपर भर्ती, कल आवेदन से शुरू

केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मियों की बंपर भर्ती, कल आवेदन से शुरू

केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मियों की बंपर भर्ती, कल आवेदन से शुरू
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 13, 2025, 5:29:00 PM

देशभर के केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तय की गई है।

इस बार पूरी भर्ती प्रक्रिया केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर परीक्षा आयोजित करने तक की पूरी जिम्मेदारी सीबीएसई को सौंपी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

हजारों पदों पर मौका

सीबीएसई ने केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के लिए संयुक्त भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी, जिसमें कुल पदों की संख्या और योग्यता संबंधी सभी जानकारी दी जाएगी। संभावना है कि टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी समेत कई शिक्षक और नॉन-टीचिंग पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

इस बार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सुधार किया गया है। अब उम्मीदवारों को तीन चरणोंप्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार — से गुजरना पड़ सकता है। पहले चयन केवल लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता था। शिक्षा मंत्रालय से मंजूरी के बाद यह नई प्रक्रिया लागू की जा रही है।

प्राइमरी टीचर बनने की योग्यता

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास तथा दो वर्षीय एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा, या

  • 50% अंकों के साथ 12वीं पास और चार वर्षीय बी.एल.एड. (B.El.Ed) कोर्स, या

  • 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा
    साथ ही अभ्यर्थियों के लिए CTET पेपर-1 पास होना आवश्यक है और हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शिक्षण क्षमता होनी चाहिए।

आयु सीमा व छूट

  • अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को : 5 वर्ष की छूट

  • ओबीसी उम्मीदवारों को : 3 वर्ष की छूट

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें और योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य नियमों की जांच अवश्य कर लें।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM