असम : हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे, 7 हाथियों की मौ*त

असम : हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे, 7 हाथियों की मौ*त

असम : हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे, 7 हाथियों की मौ*त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 20, 2025, 3:06:00 PM

असम के नागांव जिले में शनिवार तड़के एक भीषण रेल दुर्घटना सामने आई, जब सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20507 डाउन) जंगली हाथियों के एक झुंड से टकरा गई। यह हादसा लुमडिंग रेल मंडल के जमुनामुख–कांपुर सेक्शन में सुबह लगभग 2:15 बजे के आसपास हुआ।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर कांपुर क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक हाथियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट ने स्थिति भांपते ही आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार और बेहद कम दूरी के कारण टक्कर को टाला नहीं जा सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए

इस हादसे में सात हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। रेलवे ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) के महाप्रबंधक, लुमडिंग डिवीजन के डीआरएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे और बहाली कार्यों की निगरानी की। प्रभावित कोचों में सफर कर रहे यात्रियों को अन्य डिब्बों की खाली बर्थों में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया।

क्षतिग्रस्त डिब्बों को अलग करने के बाद ट्रेन को सुबह गुवाहाटी तक ले जाया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि वहां अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिसके बाद राजधानी एक्सप्रेस अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू करेगी। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन सेवा की शुरुआत सितंबर 2025 में ही की गई थी।

रेल परिचालन पर असर

दुर्घटना के चलते संबंधित रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। फिलहाल इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। रेलवे का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत और बहाली का कार्य तेजी से पूरा कर लिया गया है और जल्द ही दोनों लाइनों पर सामान्य परिचालन शुरू हो जाएगा।

गौर करने वाली बात यह है कि दुर्घटनास्थल अधिसूचित हाथी कॉरिडोर में शामिल नहीं है, इसके बावजूद हाथियों का ट्रैक पर आना गंभीर चिंता का विषय बन गया है। असम में जंगलों के पास से गुजरने वाले रेल मार्गों पर इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। रेलवे और वन विभाग मिलकर ऐसे हादसों को रोकने के लिए लगातार नए उपायों पर काम कर रहे हैं।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM