उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड में न्यायिक प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड में न्यायिक प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड में न्यायिक प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 24, 2026, 1:21:00 PM

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं से जुड़े मामले में तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई हुई। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने गौरव कुमार, मोनू कुमार और सोनू शर्मा की याचिकाओं पर अंतिम निर्णय फिलहाल सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 30 जून तय की है। वहीं, आरोपी सुंदर साव की अग्रिम जमानत याचिका पर 4 जुलाई को सुनवाई होगी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की जांच कर रहे अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इस बहुचर्चित मामले में कथित मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत विकास कुमार, आशीष कुमार, योगेश कुमार, मुकेश कुमार और बिहार से गिरफ्तार गिरोह के अन्य सदस्यों सहित कुल आठ आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इनके अतिरिक्त पांच अभ्यर्थी भी जेल में बंद हैं। इन सभी की जमानत याचिकाओं पर अलग-अलग तिथियों में सुनवाई होनी बाकी है।

ऐसे सामने आया मामला

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होनी थी। आरोप है कि परीक्षा से एक दिन पहले, 12 अप्रैल की रात अभ्यर्थियों को संभावित प्रश्नों के उत्तर याद करवाए जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर तमाड़ थाना पुलिस ने रड़गांव स्थित एक निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज परिसर में छापेमारी की थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 166 लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें कथित सरगना, पांच मास्टरमाइंड, सात महिलाएं और 152 अभ्यर्थी शामिल थे। बाद में गिरफ्तार लोगों की ओर से 83 जमानत याचिकाएं दाखिल की गईं, जिनमें से 78 को अदालत से राहत मिल चुकी है।

जांच में सामने आया संगठित नेटवर्क

पुलिस जांच के अनुसार, भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के लिए एक संगठित गिरोह सक्रिय था। आरोप है कि उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले उत्तर याद करवाने की व्यवस्था की गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि अभ्यर्थियों से पहले चरण में तीन लाख रुपये और नौकरी मिलने के बाद दस लाख रुपये लेने की योजना बनाई गई थी।

बताया जाता है कि इलाके के ग्रामीणों को गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसी सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में कथित भर्ती घोटाले का खुलासा हुआ और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू हुई।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM