टाटा-रांची हाईवे पर बेकाबू ट्रक का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर, स्कॉर्पियो चालक गंभीर

टाटा-रांची हाईवे पर बेकाबू ट्रक का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर, स्कॉर्पियो चालक गंभीर

टाटा-रांची हाईवे पर बेकाबू ट्रक का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर, स्कॉर्पियो चालक गंभीर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 08, 2026, 10:41:00 AM

रांची: टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर मंगलवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भारी तबाही मचा दी। बुंडू टोल प्लाजा के पास एदलहातू में हुई इस भीषण दुर्घटना में एक स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजस्थान नंबर RJ08GA8131 का ट्रक बुंडू क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से ही अनियंत्रित गति से दौड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने सबसे पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। इसके बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और बुंडू सूर्य मंदिर के समीप एक ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके कुछ ही देर बाद एदलहातू के पास ट्रक ने सामने चल रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो (JH05CV5511) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो आगे चल रहे एक अन्य भारी वाहन और पीछे से आ रहे ट्रक के बीच फंस गई। इस वजह से स्कॉर्पियो का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में दो लोग सवार थे, जो जमशेदपुर की ओर जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से टीम ने स्कॉर्पियो में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, दूसरे यात्री के हाथ में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। वहीं, इस दुर्घटना ने एक बार फिर NH-33 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM