RSS कार्यालय पर हमले की कोशिश, भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

RSS कार्यालय पर हमले की कोशिश, भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

RSS कार्यालय पर हमले की कोशिश, भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 17, 2026, 11:25:00 AM

राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की कोशिश की गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात दो युवकों ने सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर RSS कार्यालय परिसर के अंदर फेंकने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों बोतलें बाउंड्री के पास ही गिर गईं, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में RSS कार्यालय को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है।

घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गई और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अब तक की जांच में दो युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। मामले की पड़ताल के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) समेत कई टीमों को लगाया गया है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दो संदिग्ध पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। पहली बोतल फेंकते समय उसमें लगी जलती हुई सुतली जमीन पर गिर गई, जिससे पेट्रोल बम निष्क्रिय हो गया। इसके बाद दूसरा पेट्रोल बम फेंका गया, लेकिन वह कार्यालय परिसर तक पहुंच ही नहीं सका।

जांच में यह भी पता चला है कि कथित पेट्रोल बम तैयार करने के लिए चिली सॉस की बोतलों का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार RSS कार्यालय के पास स्थित एक होटल के कुछ कर्मचारी इस मामले में संदेह के घेरे में हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले RSS कार्यालय के पदाधिकारियों ने गंदगी और अन्य कारणों को लेकर होटल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस को भी आशंका है कि इस घटना में होटल के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई भाजपा विधायक और कार्यकर्ता RSS कार्यालय पहुंचे। भाजपा नेताओं ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह बेहद गंभीर घटना है। उन्होंने कहा कि यदि हमला सफल हो जाता, तो कार्यालय में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी इसकी चपेट में आ सकते थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी डीजीपी से बातचीत हुई है। संजय सेठ ने मामले की गहन जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM