रांची : RSS कार्यालय पर हमले के बाद भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, जांच के लिए SIT गठित

रांची : RSS कार्यालय पर हमले के बाद भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, जांच के लिए SIT गठित

रांची : RSS कार्यालय पर हमले के बाद भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, जांच के लिए SIT गठित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 17, 2026, 1:00:00 PM

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के प्रयास के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मौके का दौरा कर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस से स्पष्ट है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है और ऐसी घटनाएं सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। रघुवर दास और आदित्य साहू दोनों ने घटनास्थल का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

उधर, रांची पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस टीम में सिटी डीएसपी, साइबर डीएसपी और तकनीकी शाखा के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय को निशाना बनाने का प्रयास किया था। पेट्रोल से भरी बोतलों का इस्तेमाल कर हमला करने की कोशिश की गई, हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के समय संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल भी परिसर में मौजूद थे। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM