रांची ACB की देर रात बड़ी कार्रवाई: सचिव सचिदानंद वर्मा समेत तीन हिरासत में, पूछताछ जारी

रांची ACB की देर रात बड़ी कार्रवाई: सचिव सचिदानंद वर्मा समेत तीन हिरासत में, पूछताछ जारी

रांची ACB की देर रात बड़ी कार्रवाई: सचिव सचिदानंद वर्मा समेत तीन हिरासत में, पूछताछ जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 09, 2026, 11:27:00 AM

रांची: राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। ACB ने वृद्धाश्रम के सचिव सचिदानंद वर्मा, कर्मचारी राजेश कुमार और एक अन्य सहयोगी को हिरासत में लिया है। तीनों से ACB मुख्यालय में देर रात से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित तौर पर काम कराने के एवज में पैसे लेने की शिकायत के आधार पर की गई। बताया जा रहा है कि ACB की टीम ने पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की, जिसके बाद तीनों को पूछताछ के लिए मुख्यालय लाया गया। हालांकि, ACB के अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है। जांच एजेंसी फिलहाल पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान इस मामले में कुछ और लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। ऐसे में ACB की कार्रवाई आगे और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सभी की निगाहें ACB की आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। मामले से जुड़ी हर अपडेट सामने आते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM