ओटी के बाहर हुआ ब्लास्ट... कुछ ही मिनटों में अस्पताल में मच गई अफरा-तफरी

ओटी के बाहर हुआ ब्लास्ट... कुछ ही मिनटों में अस्पताल में मच गई अफरा-तफरी

ओटी के बाहर हुआ ब्लास्ट... कुछ ही मिनटों में अस्पताल में मच गई अफरा-तफरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 26, 2026, 1:59:00 PM

झारखंड के रामगढ़ सदर अस्पताल में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के बाहर स्थापित एयर कंडीशनर में विस्फोट होने के बाद आग लग गई। आग और घने धुएं के कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि अस्पताल कर्मियों, चिकित्सकों, स्थानीय युवकों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मरीज या कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मॉड्यूलर ओटी के बाहर गैलरी में तीन एयर कंडीशनर लगाए गए थे। इनमें से एक एसी अचानक तेज आवाज के साथ फट गया, जिसके बाद आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों के लिए दृश्यता लगभग समाप्त हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत बिजली की आपूर्ति बंद कर दी और सुरक्षा के मद्देनजर मरीजों को प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के समय अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगभग 10 से 12 मरीज भर्ती थे, जिनमें तीन से चार नवजात शिशु भी शामिल थे। सभी को सुरक्षित तरीके से अस्पताल के निचले तल स्थित दूसरे वार्डों में स्थानांतरित किया गया ताकि उनके उपचार में कोई बाधा न आए।

सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस, अस्पताल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया, हालांकि मॉड्यूलर ओटी में काफी समय तक धुआं भरा रहा। इसके बाद पूरे परिसर की सुरक्षा जांच की गई।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह मॉड्यूलर ओटी के बाहर लगे एयर कंडीशनर में हुआ विस्फोट प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी मरीज सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आग बुझाने और मरीजों को सुरक्षित निकालने के दौरान उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार महतो के अलावा अस्पताल कर्मी विक्की, ओम प्रकाश शर्मा, मिथुन कुमार कुशवाहा तथा स्थानीय युवक रवि और गौतम ने सराहनीय भूमिका निभाई। फिलहाल प्रशासन घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM