घाटशिला उपचुनाव को लेकर NDA की रणनीतिक बैठक, बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

घाटशिला उपचुनाव को लेकर NDA की रणनीतिक बैठक, बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

घाटशिला उपचुनाव को लेकर NDA की रणनीतिक बैठक, बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 07, 2025, 3:48:00 PM

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को एनडीए महागठबंधन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की।

बैठक में सांसद आदित्य साहू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जदयू प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान, विधायक जनार्दन पासवान और लोजपा प्रवक्ता उमेश तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

मरांडी का सरकार पर हमला
बैठक के दौरान बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए एक वर्ष होने को है, लेकिन विकास कार्य ठप पड़े हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में पिछले पांच वर्षों से लूट और अराजकता का माहौल बना हुआ है।

मरांडी ने कहा, “अब समय आ गया है कि झारखंड को दलालों और भ्रष्टाचारियों से मुक्त किया जाए।” उन्होंने दावा किया कि एनडीए घाटशिला उपचुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ उतरेगा। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और गठबंधन विजय हासिल करेगा

सुदेश महतो बोले – सभी समुदाय देंगे एनडीए को समर्थन
आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि कुड़मी और आदिवासी समुदायों के बीच जारी मतभेदों के बावजूद सभी वर्ग एकजुट होकर एनडीए के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता राज्य की मौजूदा स्थिति को समझती है और इस बार झारखंड के हित में निर्णय लेगी

संगठन सुदृढ़ करने पर जोर
बैठक में सभी दलों के नेताओं ने यह निर्णय लिया कि एनडीए एक साझा रणनीति के तहत चुनाव प्रचार करेगा। इसके साथ ही, राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

बैठक का निष्कर्ष रहा कि आने वाला घाटशिला उपचुनाव एनडीए के लिए एकजुटता और जनसमर्थन की परीक्षा साबित होगा, जिसमें गठबंधन पूर्ण शक्ति के साथ मैदान में उतरेगा

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM