देश के ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा झारखंड, डूरंड कप के लिए रांची तैयार

देश के ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा झारखंड, डूरंड कप के लिए रांची तैयार

देश के ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा झारखंड, डूरंड कप के लिए रांची तैयार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 25, 2026, 5:27:00 PM

झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल डूरंड कप की मेजबानी करने जा रही है। इसी सिलसिले में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस बैठक में 23 इन्फैंट्री डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल सज्जन सिंह मान और डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेमचंद्रा ने मुख्यमंत्री को टूर्नामेंट की रूपरेखा से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के 26 जुलाई से शुरू होने की संभावना है और इसके सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

बैठक के दौरान आयोजन स्थल, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा, आवास और अन्य जरूरी तैयारियों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने राज्य सरकार के सहयोग से चल रही तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि डूरंड कप भारतीय फुटबॉल की समृद्ध विरासत का प्रतीक है और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में होना राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में खेल के क्षेत्र में झारखंड की पहचान लगातार मजबूत हुई है और ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को नई प्रेरणा और अवसर प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतियोगिता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार खेलों के विकास को प्राथमिकता दे रही है और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में राज्य के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM