झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक हफ्ते तक बारिश-आंधी का आसार

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक हफ्ते तक बारिश-आंधी का आसार

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक हफ्ते तक बारिश-आंधी का आसार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 16, 2026, 10:34:00 AM

झारखंड में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 16 मई से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम सुहाना रहने के आसार हैं। बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिलेगी।

विभाग ने कई जिलों के लिए तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि कई इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, खासकर पलामू और गढ़वा, अभी भी गर्म हवाओं की चपेट में रह सकते हैं।

17 मई से मौसम का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है। धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और रांची समेत कई जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। 18 मई को भी अधिकांश जिलों में खराब मौसम बना रह सकता है और वज्रपात की घटनाएं होने की आशंका जताई गई है। वहीं 19 मई तक हल्की और मध्यम बारिश के साथ तेज हवा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 20 और 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में वातावरण अस्थिर बना रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग स्थानों पर बारिश तथा आंधी देखने को मिल सकती है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रांची के मौसम की बात करें तो राजधानी में 19 मई तक तापमान अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है। 16 और 17 मई को बारिश और तेज हवा के कारण मौसम सुहावना हो सकता है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

Trending News

बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM