झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद पर वेतन गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दायर

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद पर वेतन गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दायर

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद पर वेतन गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दायर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 14, 2025, 4:25:00 PM

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) और उसकी आउटसोर्सिंग एजेंसी JMD सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका अवधेश कुमार दीपक सहित 126 ब्लॉक रिसोर्स पर्सन की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन के माध्यम से दाखिल की गई है।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि परिषद द्वारा आउटसोर्सिंग एजेंसी को प्रशिक्षित ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के लिए ₹27,500 और अप्रशिक्षित कर्मियों के लिए ₹26,000 प्रति माह की राशि स्वीकृत की जाती है। इसके बावजूद, एजेंसी कर्मियों को केवल ₹13,975 प्रतिमाह ही भुगतान कर रही है।

याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि इस प्रक्रिया से एजेंसी हर महीने करीब ₹50.71 लाख की राशि गैरकानूनी रूप से रोक रही है। यह न केवल “समान कार्य के लिए समान वेतन” के संवैधानिक सिद्धांत का उल्लंघन है, बल्कि कर्मचारियों के साथ आर्थिक अन्याय भी है।

साथ ही, याचिकाकर्ताओं ने अदालत से यह मांग की है कि राज्य सरकार के पहले से जारी संकल्पों के अनुरूप उन्हें ₹2,200 मॉनिटरिंग भत्ता, ₹300 इंटरनेट/मोबाइल रिचार्ज भत्ता और 3% वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाए, जो अब तक लंबित है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM