झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी, कर्नाटक में AICC ऑब्जर्वर बनाए गए

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 11, 2026, 3:27:00 PM

रांची: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कर्नाटक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत राजेश ठाकुर मैसूर रूरल जिले में जिला अध्यक्ष के चयन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पार्टी नेतृत्व ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राजेश ठाकुर कांग्रेस संगठन की ओर से पांच राज्यों में एआईसीसी ऑब्जर्वर की भूमिका निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों के उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश ठाकुर ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व दिया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक

Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन

Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच

Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम

Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त

Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम

Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Jul 15, 2026, 7:10:00 PM