अंतर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर रांची में प्रतिभा का प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने दिखाया अद्भुत कौशल

अंतर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर रांची में प्रतिभा का प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने दिखाया अद्भुत कौशल

अंतर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर रांची में प्रतिभा का प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने दिखाया अद्भुत कौशल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 16, 2026, 12:37:00 PM

अंतर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, सेक्टर-2 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड मलखंब अकादमी, रांची के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने पोल मलखंब, रोप मलखंब, हैंगिंग मलखंब और विभिन्न प्रकार की मानव पिरामिड संरचनाओं का प्रदर्शन किया। कठिन संतुलन, शारीरिक क्षमता और लचीलेपन का परिचय देते हुए प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक डॉ. अजय झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मलखंब खेल के महत्व और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह खेल शारीरिक फिटनेस, एकाग्रता और आत्मविश्वास को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों आर्यन लोहरा, सत्यवीर कुमार दास, रणवीर कुमार दास, रोहन नायक, हंसिका कुमारी, लवली कुमारी, अन्नू कुमारी, सीमा कुमारी, रिया कुमारी, श्रुति कुमारी और काजल कुमारी ने रोप तथा पोल मलखंब की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। वहीं हिमांशु यादव, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, अंश कुमार और श्रीयांश कुमार ने हैंगिंग मलखंब में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने न केवल मलखंब जैसी पारंपरिक भारतीय खेल विधा को बढ़ावा दिया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का भी मंच प्रदान किया।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM