हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर 8.40 लाख की ठगी, राजधानी में साइबर गैंग एक्टिव

हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर 8.40 लाख की ठगी, राजधानी में साइबर गैंग एक्टिव

हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर 8.40 लाख की ठगी, राजधानी में साइबर गैंग एक्टिव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 24, 2026, 12:10:00 PM

राजधानी रांची में साइबर अपराधियों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 36 घंटों के दौरान साइबर क्राइम थाना में ठगी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अपराधियों ने लोगों को अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाकर लगभग 19 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। सभी मामलों की जांच साइबर पुलिस ने शुरू कर दी है।

पहला मामला हटिया निवासी हन्ना पूर्ति से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि उनके क्रेडिट कार्ड के साथ हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा जुड़ी है, जिसके लिए मात्र पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। बातचीत के दौरान आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उसे खोलने के लिए कहा। जैसे ही हन्ना पूर्ति ने लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से करीब 8.40 लाख रुपये निकल गए। जब दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो आरोपी का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

दूसरा मामला बरियातू थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित रतन हाइट्स की रहने वाली 66 वर्षीय उषा जैन का है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 जून से 18 जून के बीच उनके मोबाइल से छेड़छाड़ कर आईडीबीआई बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 6.77 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी कर ली गई। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान उन्हें बैंक की ओर से किसी भी लेन-देन का न तो एसएमएस मिला और न ही कोई कॉल। पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब वह ऑडिट के लिए बैंक स्टेटमेंट निकलवा रही थीं। शिकायत में उन्होंने यह भी कहा कि 5 और 8 जून को उनके मोबाइल नंबर से उनकी जानकारी के बिना एसएमएस भेजे गए थे, जबकि 10 जून को उन्हें केवाईसी अपडेट का संदेश मिला, हालांकि उन्होंने ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं की थी।

तीसरी घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बसार टोली निवासी संतोष कुमार वर्मा के साथ हुई। उनके अनुसार, साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर इंडसइंड बैंक में मौजूद उनके व्यक्तिगत और एचयूएफ खाते से दो-दो लाख रुपये, यानी कुल चार लाख रुपये निकाल लिए। उन्हें शक तब हुआ जब मोबाइल पर लगातार ओटीपी और कॉल फॉरवर्डिंग से जुड़े संदेश आने लगे। उन्होंने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया था और न ही किसी तरह की अनुमति दी थी। संदेह होने पर वे तुरंत बैंक पहुंचे और खातों को फ्रीज कराने का अनुरोध किया। वहीं उन्हें पता चला कि उनके दोनों खातों से पहले ही चार लाख रुपये की निकासी की जा चुकी है। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत बैंक तथा साइबर हेल्पलाइन को सूचित करें।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM