'एक देश, एक विधान' के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को BJP नेताओं ने किया नमन

'एक देश, एक विधान' के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को BJP नेताओं ने किया नमन

'एक देश, एक विधान' के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को BJP नेताओं ने किया नमन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 23, 2026, 2:23:00 PM

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सी.पी. सिंह, पूर्व विधायक भानु प्रताप सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने डॉ. मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश में समान संवैधानिक व्यवस्था की वकालत की थी। उन्होंने कहा कि "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उनका विचार राष्ट्रीय एकीकरण के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक था और इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी।

रांची से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM