बोकारो ट्रेजरी घोटाला: बैंक खातों की जांच में खुली करोड़ों की मनी ट्रेल

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: बैंक खातों की जांच में खुली करोड़ों की मनी ट्रेल

बोकारो ट्रेजरी घोटाला: बैंक खातों की जांच में खुली करोड़ों की मनी ट्रेल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 26, 2026, 11:33:00 AM

बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को जांच के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बोकारो एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त एक होमगार्ड जवान कथित तौर पर घोटाले की रकम के लेन-देन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और इसके बदले कमीशन भी लेता था।

जांच एजेंसी के अनुसार, होमगार्ड जवान सतीश कुमार के बैंक खाते में करीब 1.08 करोड़ रुपये विभिन्न किस्तों में ट्रांसफर किए गए थे। आरोप है कि यह रकम मुख्य आरोपी कौशल पांडेय के निर्देश पर उसके खाते में भेजी जाती थी, जिसके बाद सतीश कुमार पैसे निकालकर कौशल पांडेय तक पहुंचाता था। इस पूरी प्रक्रिया के बदले वह कुल राशि का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में अपने पास रखता था।

एसआईटी का कहना है कि जांच में ऐसे तथ्य भी सामने आए हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि सतीश कुमार को इस बात की पूरी जानकारी थी कि उसके खाते में आने वाली राशि ट्रेजरी घोटाले से जुड़ी हुई है। मामले में पूछताछ के लिए उसे 27 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां वह फिलहाल बंद है।

जांच के दौरान एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए सतीश कुमार से जुड़े खातों में मौजूद 43 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए थे। इसके बाद जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर 29 अप्रैल को बोकारो एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में कार्यरत एएसआई अशोक कुमार भंडारी को भी गिरफ्तार किया गया।

बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण करने पर एसआईटी को पता चला कि मुख्य आरोपी कौशल पांडेय ने अशोक कुमार भंडारी के खाते में भी करीब 42 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि अशोक भंडारी ने भी इस पूरे वित्तीय घोटाले में कौशल पांडेय के सहयोगी के रूप में भूमिका निभाई।

एसआईटी अब धन के प्रवाह, इसमें शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों और घोटाले के पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM