अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला

अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला

अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 13, 2026, 6:08:00 PM

झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अनिल बैठा को अपने सगे भतीजे रौशन बैठा पर अंधविश्वास के चलते संदेह था। इसी वजह से वह काफी समय से उससे नाराज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह आरोपी ने अचानक रौशन पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। हमले में बच्चे के गले और पेट पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी अनिल बैठा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे अंधविश्वास को कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सके।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट। 

Trending News

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM