151 विशेषज्ञ डॉक्टर, 56 फूड सेफ्टी अफसर... झारखंड में आज होगी बड़ी नियुक्ति

151 विशेषज्ञ डॉक्टर, 56 फूड सेफ्टी अफसर... झारखंड में आज होगी बड़ी नियुक्ति

151 विशेषज्ञ डॉक्टर, 56 फूड सेफ्टी अफसर... झारखंड में आज होगी बड़ी नियुक्ति
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 24, 2026, 11:02:00 AM

झारखंड सरकार बुधवार को विभिन्न विभागों में चयनित 262 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित विशेष समारोह में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सहित राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत सबसे अधिक 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया गया है। इसके अलावा 56 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, 29 वरीय अस्पताल प्रबंधक तथा 26 वित्त प्रबंधक भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों का चयन झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है।

राज्य में लंबे समय से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों के अनेक पद खाली पड़े थे। अब नियमित नियुक्ति होने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी, मिलावट की रोकथाम और खाद्य सुरक्षा कानूनों के प्रभावी अनुपालन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे संबंधित विभाग की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा आधार पर टेंडर प्रक्रिया के जरिए की गई है। चयनित डॉक्टरों को उनकी प्राथमिकता और उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया जा चुका है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद वे अपने-अपने कार्यस्थलों पर योगदान देंगे। उन्हें उनके चयन के दौरान निर्धारित मानदेय के अनुसार भुगतान किया जाएगा, जो अधिकतम तीन लाख रुपये प्रति माह तक हो सकता है।

इसी प्रकार वरीय अस्पताल प्रबंधक और वित्त प्रबंधक के पदों पर भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा के आधार पर नियुक्तियां की गई हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित शर्तों के अनुरूप मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा।

इस बीच एनएचएम के अंतर्गत अस्पताल प्रबंधक और आईटी एग्जीक्यूटिव की चल रही भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अस्पताल प्रबंधक पद के लिए पहले 24 जून को प्रस्तावित साक्षात्कार अब 25 जून को आयोजित होगा। विभाग के अनुसार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के कारण साक्षात्कार की तिथि में यह परिवर्तन किया गया है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM