104 डिग्री बुखार और लो बीपी ने बढ़ाई चिंता, विधायक पूर्णिमा साहू अस्पताल में भर्ती

104 डिग्री बुखार और लो बीपी ने बढ़ाई चिंता, विधायक पूर्णिमा साहू अस्पताल में भर्ती

104 डिग्री बुखार और लो बीपी ने बढ़ाई चिंता, विधायक पूर्णिमा साहू अस्पताल में भर्ती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 24, 2026, 11:19:00 AM

जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। मंगलवार देर रात स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एहतियातन उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल नियंत्रण में है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पूर्णिमा साहू दिनभर विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहीं। कार्यक्रमों के दौरान ही उनकी तबीयत खराब होने लगी और शाम तक उनकी स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत टीएमएच पहुंचाया गया। प्रारंभिक मेडिकल जांच में उनका शरीर का तापमान 104 डिग्री फ़ारेनहाइट दर्ज किया गया, जबकि रक्तचाप सामान्य से कम पाया गया।

विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के आधार पर वायरल संक्रमण की संभावना जताई है। साथ ही लगातार व्यस्तता और अत्यधिक शारीरिक थकान को भी रक्तचाप कम होने की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। चिकित्सकों की टीम आवश्यक जांच और उपचार कर रही है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल पूर्णिमा साहू की स्थिति स्थिर बनी हुई है। हालांकि किसी भी संभावित जटिलता से बचने और लगातार चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सीसीयू में रखा गया है। डॉक्टर समय-समय पर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध करा रहे हैं।

विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके ससुर और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी टीएमएच पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर पूर्णिमा साहू के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अस्पताल प्रशासन ने भी उनके इलाज पर विशेष निगरानी बनाए रखने की बात कही है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM