अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस के संयुक्त टीम ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 6:52:00 PM

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस के संयुक्त टीम ने भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। दत्तो दत्तत्तो इलाके में संचालित एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल बोडी 3, मैगजीन-9 एक स्कूटी और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि अवैध कारोबार लंबे समय से एक लोहार की दुकान और घर की आड़ में संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से हथियार बनाने से जुड़े कई उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई।

इस मामले में पुलिस ने एक दंपति दिनेश विश्वकर्मा और नूतन देवी को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों और उपकरणों की जांच की जा रही है। मामले में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रामगढ़ से राजीव सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM