ट्रेन पकड़ने की जल्दी पड़ी भारी, मालगाड़ी से कटकर महिला की मौ*त

ट्रेन पकड़ने की जल्दी पड़ी भारी, मालगाड़ी से कटकर महिला की मौ*त

ट्रेन पकड़ने की जल्दी पड़ी भारी, मालगाड़ी से कटकर महिला की मौ*त
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 13, 2026, 1:32:00 PM

पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 48 वर्षीय महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान करडंडा गांव निवासी अनिता देवी के रूप में हुई है, जो धर्मेन्द्र मेहता की पत्नी थीं। वह इलाज के सिलसिले में जपला जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिता देवी डीजीआर ट्रेन पकड़ने के उद्देश्य से काशी स्रोत रेलवे पुल पार कर रही थीं। इसी दौरान पोल संख्या 347/13-15 के पास डाउन लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अनिता देवी को सुनने में परेशानी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उन्हें ट्रेन के आने का समय पर आभास नहीं हो सका, जिससे यह दुर्घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। अनिता देवी अपने पीछे पति धर्मेन्द्र मेहता, दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं। इस हादसे के बाद करडंडा गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM