मां की मर गयी ममता ! उठाया ऐसा कदम की दहल गया पूरा इलाका

मां की मर गयी ममता ! उठाया ऐसा कदम की दहल गया पूरा इलाका
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 4:48:00 PM

झारखंड के पलामू जिले से चौंकाने वाली खबर है। यहां पारिवारिक विवाद के बाद ऐसी घटना घट गयी, जिसे सुनने के बाद लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। मिली खबर के अनुसार यहां एक महिला पर अपने ही दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडा गांव में बुधवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला पर अपनी दो मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने का आरोप है। इस घटना में दोनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी बच्ची की जान बच गई। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंडा गांव निवासी छोटे लाल प्रजापति और उनकी पत्नी सरिता देवी के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद महिला ने पहले अपनी करीब ढाई वर्षीय बेटी डोली कुमारी, जो अपनी दादी के पास सो रही थी, को उठाकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद करीब चार वर्षीय दूसरी बेटी प्रिया कुमारी को भी कुएं में डाल दिया।

बताया गया कि जब महिला अपनी छह वर्षीय तीसरी बेटी सुषमा कुमारी को भी कुएं में फेंकने का प्रयास कर रही थी, तब बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। इस बीच महिला ने स्वयं भी कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने तत्काल प्रयास कर महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों मासूम बच्चियों को बचाया नहीं जा सका। इधर घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी।

नावा बाजार थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला सरिता देवी को हिरासत में लिया गया है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मासूम बच्चियों की असमय मौत से ग्रामीणों में गहरा दुख है और लोग इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बता रहे हैं।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM