रफ्तार का दिखा कहर, पिकअप, ऑटो में टक्कर, एक की मौत, कई घायल

रफ्तार का दिखा कहर, पिकअप, ऑटो में टक्कर, एक की मौत, कई घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 07, 2026, 9:38:00 PM

पलामू जिले के जपला में मंगलवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक भीषण सडक हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय नागरिक आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे।

मिली खबर के अनुसार जिले के जपला–हैदरनगर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को कुकही मोड़ के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ कुकही गांव के मुख्य चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार मुर्गा लदा एक पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े टेंपो से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो में सवार सरहु डीहपर गांव निवासी बिहारी पासवान (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी कलावती देवी, नन्हकी देवी, प्रेम शिला (22 वर्ष) तथा अंजली कुमारी (6 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान, अंचल अधिकारी संतोष कुमार तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM