पलामू के सिक्का गांव में एक ही परिवार में छठी मौत, 7वें की हालत गंभीर, दहशत में लोग

पलामू: जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में कथित रहस्यमय बीमारी से एक ही परिवार में छठी मौत हो गई है।

पलामू के सिक्का गांव में एक ही परिवार में छठी मौत, 7वें की हालत गंभीर, दहशत में लोग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 11:09:00 AM

पलामू: जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में कथित रहस्यमय बीमारी से एक ही परिवार में छठी मौत हो गई है। परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य लाखो देवी का मंगलवार देर रात रिम्स में मौत हो गई है। परिवार का सातवां सदस्य सुनील मेहता गंभीर रूप से बीमार है, जिसका रिम्स में इलाज चल रहा है।

सिक्का गांव के रहने वाले कुलदीप मेहता की 19 जून को सबसे पहले मौत हुई थी। इसके बाद 20 जून को उनकी बेटी बबीता कुमारी, 26 जून को बेटी इंदु कुमारी, 28 जून को बहू श्वेता कुमारी, 29 जून को बेटा नकुल मेहता की मौत हो गई थी। जबकि कुलदीप मेहता की पत्नी लाखो देवी की 07-08 जुलाई को मौत हुई है।

पाटन के चिकित्सा पदाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि लाखो देवी की मौत की सूचना मिली है। रिम्स में उसकी मौत हुई है। पूरे गांव के हालात पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे बनाए हुए हैं। इस गांव में सर्वे भी किया गया है, लेकिन इस परिवार के अलावा कोई दूसरा पीड़ित नहीं मिला है।

आर्गेमोन मेक्सिकाना एक कांटेदार खरपतवार है, जो पलामू इलाके में बड़े पैमाने पर पाया जाता है। इसे आम भाषा में कटैला और पीला धतूरा कहा जाता जाता है। फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री रांची के मुताबिक आर्गेमोन का तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इस तेल का इस्तेमाल जानवरों के इलाज के लिए किया जाता है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM