पलामू: अपहरण का मामला निकला प्रेम प्रसंग, विवाहिता ने पति के साथ जाने से किया इनकार

पांकी प्रखंड के कुंडेलवा बनखेता निवासी प्रेम सिंह (पिता-प्रमोद सिंह) के विरुद्ध दर्ज कथित अपहरण मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है।

पलामू: अपहरण का मामला निकला प्रेम प्रसंग, विवाहिता ने पति के साथ जाने से किया इनकार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 12:07:00 PM

पलामू: पांकी प्रखंड के कुंडेलवा बनखेता निवासी प्रेम सिंह (पिता-प्रमोद सिंह) के विरुद्ध दर्ज कथित अपहरण मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने प्रेम सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। 

पूछताछ एवं जांच के दौरान मामला कथित अपहरण से अधिक प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हुआ। संबंधित महिला, जो पहले से विवाहित है, ने अपने पति के साथ ससुराल (चतरा) जाने से इनकार कर दिया। महिला ने अपने पति पर मारपीट सहित गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह अपनी इच्छा से प्रेम सिंह के साथ रहना चाहती है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई न्यायालय के निर्देश एवं महिला के न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर की जाएगी।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट 

नोट: यह समाचार उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की अंतिम स्थिति न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM